फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ए-वन क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों ने मनाई खुशी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ए-वन क्रिकेट क्लब और रॉयल रेंजर्स इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ए-वन क्रिकेट क्लब की टीम ने छह विकेट से मैच जीती।
विज्ञापन

रॉयल रेंजर्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 219 रन बनाए। इसमें सोवी ने 52, दीपक राठी ने 58, दीपक मान ने 49 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए-वन क्रिकेट क्लब की टीम 24.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर 6 विकेट से विजेता रही। वरुण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच वरुण को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें