फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
दौराला - मतदाता जागरूकता रैली निकालतीं श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन क्लब प्रभारी डॉ. स्नेहलता के निर्देशन में किया गया। छात्राओं ने भाग लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली के दौरान छात्राओं ने नारों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी देना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्रहित में कार्य करने वाले योग्य प्रतिनिधि का चुनाव करें।कार्यक्रम में निधि सक्सेना, रविता, कल्पना और रचना शर्मा आदि मौजूद रहे। की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें