दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भाग लेकर विभिन्न योगासन किए।
प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को योग का महत्व बताया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्राओं ने शिफा ने प्रथम और महक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ और दस की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें साक्षी-अरविंद प्रथम, पूर्वी द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन रविता ने किया। कार्यक्रम में सुनीता, डॉ. स्नेहलता, निधि सक्सेना, रविता, कल्पना वर्मा, अंजली कुशवाहा, सविता, मनीषा राणा आदि मौजूद रहे। गुरुकुल एकेडमी में योग प्रशिक्षकों और शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योगाभ्यास किए। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक गोविंद अहलावत, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, नेहा अहलावत, प्रह्लाद, सुधा, वर्षा, मनीषा आदि मौजूद रहे। लावड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी मुख्य अतिथि तथा डॉ. इकबाल मलिक विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। करीब 150 जन सेवा केंद्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
-
ब्लॉक के अधिकारियों ने किए आसन
माछरा/मुंडाली। विश्व योग दिवस पर ब्लॉक माछरा व ब्लॉक रजपुरा परिसर में ब्लॉक अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। माछरा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योगा प्रशिक्षक गौरव तोमर द्वारा आसन कराए गए। इस मौके पर एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी, सचिव सुनील प्रसाद, सुधीर, अभिषेक रस्तोगी, ताजुद्दीन, आशीष कुमार, निशा शर्मा, विशाल आदि योगाभ्यास किया। रजपुरा ब्लॉक परिसर में पतंजलि योगपीठ आचार्य विकास कुमार के नेतृत्व में बीडीओ रजपुरा ब्रजेश कुमार, ब्लॉक प्रमख पूनम चौहान, पंचायत उद्योग अध्यक्ष कौशल चौहान, संजीव शर्मा, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र, अखिल कुमार आदि ने आसन किए।
योग से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का दिया संदेश
सरधना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों और एनसीसी इकाइयों में योग शिविर, सामूहिक योगाभ्यास, साइकिल रैली और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। सरधना स्थित केके पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम है। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विनोद जैन, संजीव कुमार, राहुल चौहान, ललित गुप्ता, रक्षित गर्ग, संजीव पंवार, वीरेंद्र सैनी, मंगू प्रधान, राजीव जैन, पंकज जैन रहे।
नगर पालिका में योग प्रशिक्षक विकास कुमार के निर्देशन में कर्मचारियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। सूर्यदेव त्यागी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है।
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से योग शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय अध्यक्ष संजीव चौधरी, प्रबंधक डॉ. पारुल चौधरी और प्रधानाचार्य डॉ. अनुज गोयल ने योग के महत्व पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को नियमित योग के लिए प्रेरित किया।
सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में योग कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या प्रोफेसर क्रिस्टीना व इतिहास विभाग की डॉ. राजेश्वरी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मेरठ में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी परिसर में आयोजित योग शिविर में करीब 650 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स और 14 एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स ने भाग लिया। योगाचार्य ऋषिपाल सिंह ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ बताए।
51 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली
सरधना। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में 51 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली और पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से हुआ और यह खेल विश्वविद्यालय परिसर सलावा तक पहुंची। कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि योग और खेल स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन के आधार हैं।
-
गंगा तट से मंदिर परिसर तक गूंजा योग का संदेश
हस्तिनापुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति हस्तिनापुर और जिला गंगा समिति मेरठ के सहयोग से श्री दादावाड़ी जैन मंदिर परिसर और भीमकुंड गंगा तट पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री दादावाड़ी जैन मंदिर में शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया। मुख्य योग प्रशिक्षक शिवकरण ने योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया। नगर प्रभारी जेपी बैंसला ने योग को स्वस्थ जीवन की वैज्ञानिक पद्धति बताया।
जिला गंगा समिति मेरठ के तत्वावधान में भीमकुंड गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ वंदना फोगाट मुख्य अतिथि रहीं। आयुष विभाग की प्रशिक्षक उमा तथा योगाचार्य सुनील पोसवाल ने ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन, वज्रासन और शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सुनील पोसवाल, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम प्रधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। पौधरोपण किया गया। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य विनीता राठी के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग दिवस पर योग के साथ स्वच्छता का भी दिया संदेश
दौराला। नगर पंचायत कार्यालय में पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह और अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। दौराला मंडल के भराला स्थित पंडित मलखान सिंह भारद्वाज कॉलेज में भी योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। इस मौके पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज, पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, मोहन गुर्जर, ओमप्रकाश पाल, रवि पूनिया, मोहित आदि ने योग किया।
-
हसनपुर कलां में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया
माछरा। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक ने किठौर विधानसभा के गांव हसनपुर कलां में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया।
रविवार को विश्व योगा दिवस के मौके पर किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां स्थित शिव मंदिर में भाजपा माछरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, महेश प्रजापति, ऋषि प्रधान, मोहित प्रधान, मुनेश त्यागी, प्रदीप गुप्ता, धर्मेंद्र खटाना, जनेश्वर, राजकुमार आदि योग के विभिन्न आसनों को करते हुए योगाभ्यास किया। पूर्व विधायक त्यागी ने कहा कि योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपना चाहिए।
-
साधकों को प्रत्येक दिन योग करने का मंत्र दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भाजपा एवं स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी, जिला महामंत्री समीर चौहान ने किया। प्रशिक्षित योगाचार्य पतंजलि संस्थान के योग गुरु संजीव त्यागी के निर्देशन में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया एवं थानाध्यक्ष ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने प्रत्येक दिन योग करने का मंत्र दिया। सभी प्रमुख लोगों ने स्कूल में पौधरोपण किया।
नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज रस्तोगी द्वारा सहयोगी संस्थाओं एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी ने मवाना नगर के शक्ति केंद्रों की बैठक ली। बैठक में प्रमुख रूप से सोनू त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नरेशबाला, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, रवि गोला, मुकेश गुप्ता, विनय दुबलिश, सुभाष गुर्जर, प्रधान आशु त्यागी आदि उपस्थित रहे।
एएस इंटर काॅलेज में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक एवं योग गुरु संजीव त्यागी के साथ डाॅ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. विभा वैद्य ने योग कराया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। भारतीय योग संस्थान द्वारा उत्सव मंडप में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ चौधरी राजवीर सिंह, शिप्रा गुप्ता, डाॅ. वीरेंद्र पाल सिंह, अशोक शर्मा, रोहताश, दीपक बजाज ने किया। सूर्य नमस्कार, मार्कट आसान, पवनमुक्तासन, पाद उत्तान आसान, द्विपाद व्रतआसान, सेतु बंद आदि का अभ्यास कराया। केंद्र प्रमुख मूल शंकर ने ध्यान का अभ्यास कराया। योग शिक्षक के रूप में डॉक्टर वीरेंद्र पाल सिंह, शिप्रा गुप्ता, मूलशंकर व रोहताश भगत को सम्मानित किया।
पालिका द्वारा ढिकोली काॅलोनी स्थित अमृत सरोवर के प्रांगण योग शिविर में पालिका चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा व पालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों पतंजजि योग समिति के कार्यकर्ता संजीव त्यागी, यज्ञदेव धीमान व संजय ने योगाभ्यास कराया। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में आयोजित योग शिविर में कार्यक्रम संयोजक एके विश्वकर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री कपिल त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा, उप प्रधानाचार्य ललिता त्यागी, कार्य सह-संयोजक लक्ष्मीकांत शर्मा और योगाचार्य नीरज देशवाल उपस्थित रहे। योगाचार्या नीरज देशवाल ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। बड़ा महादेव शिव मंदिर के में योग शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए भारत स्वाभिमान के जिला मेरठ के प्रभारी अजय नंदन शर्मा, पूर्व जिला मेरठ के प्रभारी संजीव त्यागी व मवाना समिति के संरक्षक बलजीत सिंह शास्त्री की उपस्थिति में योग शिक्षक संजय धीमान ने योगाभ्यास कराया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने योगासन और प्राणायाम किया l प्रधानाचार्य आशा भारती ने छात्राओं को योगाभ्यास के महत्व के बारे में समझाया।
योग स्वस्थ शरीर और शांत मन का विज्ञान
बहसूमा। कस्बा स्थित डीपीएम पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया। योगाचार्य गुलाब सिंह ने सूक्ष्म व्यायाम के बाद ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, सर्वांगासन, शवासन सहित आसनों का अभ्यास कराया गया। सचिव जगदीश त्यागी ने कहा योग केवल व्यायाम नहीं, स्वस्थ शरीर और शांत मन का विज्ञान है। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने कहा योग ही शारीरिक-मानसिक संतुलन का टॉनिक है। नव जीवन इंटर कॉलेज में परिसर में प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने छात्र-छात्राओं के साथ योग अभ्यास किया।
योग दिवस पर दौड़ में गौरव प्रथम
माछरा। विश्व योग दिवस के अवसर पर माछरा इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर युवाओं की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समाजसेवी दिपांशु शर्मा की ओर से युवाओं को स्वास्थ्य और खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अश्वनी त्यागी व समाजसेवी नगेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलवल के गौरव प्रथम, सहारनपुर के राहुल द्वितीय, शकूरपुर के अक्षय तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान आयोजक दीपांशु शर्मा, राहुल भाटी, दीपांकर शर्मा, स्पोटर्स कोच गुडडू त्यागी, तरुण त्यागी आदि रहे।