फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीछा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पिता ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर बेटी को बहाने से घर के अंदर खींचकर छेड़छाड़ करने और विरोध कर भागने पर उसका पीछा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दौराला थाने पर दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी गांव के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार को परीक्षा देकर घर लौटते समय रास्ते में आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया। छात्रा के मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर जान बचाते हुए पास में रहने वाली अपनी सहेली के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया और छात्रा को तलाशते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद से छात्रा डरी हुई है। पिता ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें