फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कौन बनेगा करोड़पति के लिए चुनी गई महिला प्रधान

विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति के लिए चुनी गई इकलौती महिला ग्राम प्रधान डॉ संयोगिता का फोटो (स्वयं)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा विकासखंड के गांव उलधन की ग्राम प्रधान डॉ. संयोगिता कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के लिए चुनी गई हैं। ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की 12 दिसंबर को शूटिंग होगी।
ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में डिजिटल लाइब्रेरी, आधारशिला लैब, अमृत सरोवर सहित अन्य कार्याें के लिए चर्चाओं में रहने वाली खरखौदा विकासखंड के गांव उलधन की ग्राम प्रधान डॉ. संयोगिता 3 दिसंबर को अपने पति के साथ मुंबई पहुंची जहां अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में महिला प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। अब सोनी टीवी द्वारा 12 दिसंबर को गांव में पहुंचकर विकास कार्यों की शूटिंग होगी। दूसरे चरण में ग्राम प्रधान से मुंबई में ही सवाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संयोगिता ने समाजशास्त्र विषय से एमफिल नेट व पीएचडी की है। यूपीएससी का प्री एग्जाम भी उत्तीर्ण किया था। अब वह ग्राम प्रधान बनकर गांव के विकास कार्यों के साथ सरकारी नौकरियों के लिए प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें