फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा से छेड़छाड़, आरोपी को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दरोगा से छेड़छाड़, आरोपी को धुना
विज्ञापन

मवाना। इंचौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सीआईएसएफ में तैनात महिला दरोगा के साथ गोल मार्केट के पास चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई दरोगा ने एक आरोपी को दबोचकर जमकर धुनाई की। इस बीच तीन आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने चारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर बंग्लुरू में तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर गांव आई हुई हैं। सोमवार दोपहर दरोगा अपनी बहन के साथ खरीदारी करने गोल मार्केट जा रही थी। रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। दरोगा ने जब युवकों से साइड देने के लिए कहा तो युवकों ने अभद्रता कर दी। महिलादरोगा के विरोध करने पर युवकों ने उसे पकड़ लिया। इस पर महिला दरोगा आरोपियों से भिड़ गई। दरोगा ने एक आरोपी को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। यह देख अन्य तीन आरोपी फरार हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी। दरोगा ने आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर आरोपी अंकुर उर्फ सोनू निवासी अमरौली उर्फ बड़ा गांव थाना फलावदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें