फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीले ड्रम वाली मुस्कान का खौफ: पति बोला- विधवा मां का अकेला सहारा हूं, जोखिम नहीं लूंगा; पत्नी प्रेमी संग भेजी

Tue, 09 Dec 2025 02:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़कर पुलिस बुला ली, लेकिन मुस्कान केस जैसी हत्या की आशंका जताते हुए उसे प्रेमी के साथ ही जाने दिया। विधवा मां का इकलौता सहारा युवक बोला कि अपनी जान जोखिम में नहीं डाल सकता।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में पति, पत्नी और प्रेमी की त्रिकोणीय कहानी उस समय ट्विस्ट आया, जब पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और फिर उसे कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। लेकिन असली मोड़ तब आया, जब थाने में पत्नी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई और पति ने भी उसे रोकने से इनकार कर दिया। युवक का कहना था कि वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा है और उसे डर है कि कहीं उसकी पत्नी भी नीले ड्रम वाली मुस्कान की तरह प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या न कर दे। मुस्कान कांड का खौफ इतना गहरा था कि आखिरकार महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी आया, प्रेमी को पति ने कमरे में बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। थाने में चले ड्रामे के बीच जब पत्नी प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ी रही तो उसके पति ने भी अपनी जान का खतरा जताते हुए उसे प्रेमी के साथ जाने के लिए कह दिया। पति बोला कि उसके पिता नहीं है, उसे डर है कि कहीं उसकी पत्नी नीले ड्रम वाली मुस्कान की तरह ही कहीं उसकी हत्या न कर दे। इसके बाद समाज के लोगों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन साल पहले सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला का गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। अक्सर महिला रात के समय अपने प्रेम को मिलने के लिए बुलाया करती थी। रविवार रात महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया। इसी बीच उसके पति को किसी के घर में घुसने की भनक लग गई। महिला के पति ने युवक को एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने ले गई। महिला के पति ने कॉल कर पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को भी थाने पर ही बुला लिया।

इस दौरान तीनों पक्षों के लोगों की थाने पर भीड़ जमा हो गई। महिला की करतूत सुनकर उसके मायके पक्ष के लोगों ने भी साथ छोड़ दिया। जबकि महिला के पति ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा है। उसे डर है कि जिस तरह से मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी कहीं उसकी पत्नी भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या न कर दे। इसके चलते उसने भी महिला को अपने साथ ले जाने से इन्कार कर दिया।

घंटों चले ड्रामे के बीच महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद समाज के लोगों ने मजबूरन महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। दोनों पक्षों ने रजामंदी के बाद पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। जानकारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ में प्रेमी संग मिलकर मुस्कान ने की थी पति की हत्या
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में डाल सीमेंट से सील किया
मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें