फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हांगकांग के रास्ते भारतीयों का डाटा चीन भेजने की आशंका, दिल्ली पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गिरफ्तार किए गए आरोपी शाहरुख ने बिलाल नामक आरोपी की मदद से चोरी किए गए बीबीयू (बेस बैंड यूनिट) दिल्ली के मुस्तफाबाद स्क्रैप कारोबारी को भेजे थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि यहां से बीबीयू हांगकांग के रास्ते चीन भेजे जाते हैं। आशंका है कि आरोपी हजारों भारतीय का डाटा चीन भेज चुके हैं। इसके चलते पुलिस टीम दिल्ली के मुस्तफाबाद पहुंच गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीबीयू के संबंध में जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों से भी जानकारी जुटाई है। पुलिस को पता चला है कि बीबीयू और मोबाइल टॉवर में कुछ ऐसी डिवाइस व चिप होती हैं। इनमें उस एरिया में सक्रिय रहने वाले मोबाइल नंबरों का डाटा रहता है। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। इसमें भारतीयों का डाटा चीन में भेजकर साइबर ठगी की बात सामने आई थी। इसके अलावा किसी सेना व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों का डाटा दूसरे देश में जाने से जासूसी की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस दिल्ली जाकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

मुजफ्फरनगर में पकड़े गए आरोपियों से जुड़े तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने खतौली निवासी वसीम और मवाना के कल्याणपुर निवासी वकील को 25 मार्च को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इन आरोपियों के तार मेरठ में बीबीयू चोरी में पकड़े आरोपियों से जुड़े हैं। शाहरुख मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर के एक नेता का रिश्तेदार बताया गया है।
विज्ञापन


इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़े थे दो चीनी नागरिक

11 जून 2022 इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो चीनी नागरिकों लु लैंग और यूं हेलंग को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके साथी गुरुग्राम से जू फाई व उसकी महिला मित्र नागालैंड की रेनुओ पटेखो की गिरफ्तारी के बाद रवि नटवरलाल का नाम सामने आया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी पुराने मोबाइल को स्क्रैप के जरिए हजारों भारतीयों का डाटा चीन भेज चुके हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें