फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खजूरी में खूनी संघर्ष की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खजूरी में खूनी संघर्ष की आशंका
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम खजूरी में ग्राम प्रधान चुनाव के मद्देनजर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने की आशंका बनी हुई है। एक पक्ष का आरोप है कि एक दरोगा ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ साठगांठ कर शुक्रवार को उनके घर पर तोड़फोड़ की और जबरन डीवीआर और मारपीट कर मोबाइल छीने ले गए। पीड़ितों ने महिला आयोग एवं एसपी देहात को दरोगा व पुलिसकर्मियों की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
गांव खजूरी में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर चार दिन पूर्व दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। खजूरी निवासी पीड़िता शबनम ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात एक दरोगा ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ साठगांठ कर उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी देहात से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार देर रात दरोगा सतवीर सिंह दो पुलिस जीप सहित चार गाड़ियों में पुलिसकर्मियों के साथ गांव खजूरी पहुंचे और उनके घर पर दबिश दी। घर में तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की धमकी देते हुए लौट गए। पीड़ित महिला ने उक्त दरोगा की शिकायत महिला आयोग व एसपी देहात से करते हुए दरोगा व दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। दरोगा सतवीर का कहना है कि उन्होंने गांव खजूरी में कोई दबिश नहीं दी। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें