फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी साजिश की आशंका, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी साजिश की आशंका, जांच शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी बिजनौर के फोन पर आई इंटरनेट कॉल में जिस तरह की बातें की गई, उससे उसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका है। माना जा रहा है कि कॉल करने वाले को नहीं मालूम था कि जिस फोन पर वह कॉल कर रहा है कि आईपीएस अधिकारी का है। फिलहाल साइबर सैल और सर्विलांस टीम कॉल की जांच कर रही है।
पहली कॉल शनिवार को दोपहर करीब 1.59 बजे आई और दूसरी कॉल रविवार दोपहर करीब दो बजे आई। दोनों ही कॉल में एक विशेष समुदाय को संबोधन के साथ बातचीत शुरू की गई और दोनों ही बार कॉल करने वाले अलग अलग व्यक्ति थे। अयोध्या भूमि पूजन को हिंदू राष्ट्र बनाने की तैयारी से जोड़कर भड़काऊ बातें कही र्गइं। खालिस्तान का भी इनमें जिक्र किया गया और कहा गया कि वह खालिस्तान के कयाम के लिए रिफंडम 2022 कर रहे हैं। इस मामले में एसपी के पीआरओ अंशुमाली भारती की ओर से शहर कोतवाली में राष्ट्र द्रोह की धारा 124 ए इलेक्ट्रानिक सामान के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दने की धारा 66 एफ व दो समुदायों की भड़काने की धारा 153 ए व 153 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले मे सर्विलास टीम व साइबर सेल की टीम को जांच पड़ताल में लगाया गया है।
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्टरों के साथ पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार
इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर के विरोध में की थी सोशल मीडिया पर पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। राम मंदिर को लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ भड़काऊ पोस्टर भी मिले हैं। इन पोस्टरों पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) समेत तीन संगठनों के नाम लिखे हैं। एसपी विनीत जायवाल का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने स्वयं को पीएफआई का सदस्य बताया है।
विज्ञापन

शनिवार को शामली के थाना आदर्श मंडी की आदर्श विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन गौतम ने तहरीर दी थी कि सरवर अली के नाम की फेसबुक आईडी से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाए जाने के विरोध में भड़काऊ पोस्ट डाली गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार सुबह नगर की भूरा चुंगी से पुलिस ने आरोपी सरवर अली निवासी गांव गोगवान थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 147 भड़काऊ पोस्टर भी बरामद किए हैं। बताया गया कि इन पोस्टरों पर पॉपुलर फ्रंट, एसडीपीआई सहित तीन संगठनों के नाम छपे हैं। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। उसके पीएफआई से संबंधों के बारे में जांच की जा रही है। एसपी विनीत जायवाल का कहना है कि फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले सरवर अली को गिरफ्तार किया गया है। उसने खुद को पीएफआई का सदस्य बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें