फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
मेरठ। फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को खेले गए मैच में एफसीए (फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी) रेड ने एफसीए ब्लू को 37 रन से हराया। इसी जीत के साथ एफसीए रेड ने तीन मैचों की इस सीरीज को 3-0 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
एफसीए रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन बनाए। इसमें सिद्धार्थ यादव ने 56, मयंक ने 49 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रिया और हर्ष ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीए ब्लू की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। इसमें योनित ने 47, आर्य ने 28 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द सीरीज सिद्धार्थ को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तुषार और गेंदबाज जतिन रहे। इस मौके पर कोच चेतन रतूड़ी ने सभी को बधाई दी।