संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड सिसौली स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में एफसीए कप टी-20 सीजन-4 का आयोजन किया गया। इसमें एफसीए रेड ने 3-0 से एफसीए ब्लू को हराकर क्लीन स्वीप कर दिया। दो दिन तक चली सीरीज के अंतिम मैच में एफसी रेड ने एफसीए ब्लू को 33 रन से हराया। एफसीए रेड ने टॉस जीतकर फाइनल में बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए। इसमें संपदा ने 22 और मयंक वर्मा ने 14 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एफसीए ब्लू की ओर से यश ठाकुर और कृशांक ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू की पूरी टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 72 रन ही बना सकी। इसमें अंश यादव ने 43 रन बनाए। एफसीए रेड की ओर से आदित्य राजपूत ने चार और गौरव शर्मा ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आदित्य राजपूत को दिया गया। इस मौके पर कोच चेतन रतूड़ी ने सभी को सम्मानित किया।