24 लाइनमैन सातों दिन 24 घंटे करते हैं काम
24 गुना 7 ब्रेकडाउन मेंटिनेंस टेंडर के तहत 24 लाइनमैन पूरी व्यवस्था के तहत सातों दिन 24 घंटे शिफ्टवाईज काम करते हैं। आंधी बारिश में पेड़ों के गिरने या वाहनों की टक्कर से टूटने वाली लाइन को भी यही टीम ठीक करती है। मेरठ शहर में फाल्ट ठीक करने का ठेका 5.50 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से दिया हुआ था।
6 दिन से समय पर अटेंड नहीं हो रहे फाल्ट
ठेका खत्म हुई 6 दिन हो चुके हैं। तब से शहर में होने वाले फाल्ट सही समय पर अटेंड नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऊर्जा मंत्री कह रहे उपभोक्ताओं को दो निर्बाध बिजली
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रविवार को मेरठ आये थे। अधिकारियों से कहकर गए कि उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली दो और सही बिल मुहैया काराओं। लेकिन जब फाल्ट ही अटेंड नहीं होंगे तो कैसे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
बोलते आंकड़े
शहरी उपभोक्ता - 3 लाख
बिजलीघर - 50
बिजली की मांग -765 एमवीए
राजस्व प्राप्ति - 3 करोड़ रोजाना
क्या बोले अधिकारी
डिस्कॉम अपने उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के प्रति कृतसंकल्प है। जल्दी ही फाल्ट ठीक कराने की व्यवस्था नए सिरे से की जाएगी। -अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ