फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से ठीक होंगे फाल्ट, बिना बिजली के गर्मी में बिलबिलाते रहेंगे उपभोक्ता

Tue, 07 Jul 2020 02:26 AM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पीवीवीएनएल के मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए फाल्ट ठीक करने को दिया गया 24 गुना 7 ब्रेकडाउन मेंटिनेंस ठेका खत्म हो गया है। अब दिन और रात में होने वाले बड़े फाल्ट अटेंड नहीं होंगे। इसके चलते उपभोक्ता बिना बिजली के ही गर्मी में बिलबिलाते रहेंगे।  

विज्ञापन


शासन ने पश्चिमांचल के मेरठ शहर, गाजियाबाद शहर और नोएडा को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके लिए बड़े-छोटे फाल्ट ठीक करने के लिए डिस्कॉम ने तीनों शहरों के लिए पिछले दो साल से 24 गुना 7 ब्रेकडाउन मेंटिनेंस ठेका दिया हुआ था। यह ठेका इस साल मार्च में खत्म हो गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में बिजली आपूर्ति सही रखने के लिए इसे तीन महीने यानी जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया था।

लॉकडाउन के बावजूद भी शहर की बिजली व्यवस्था सही बनी रही। समय पर फाल्ट ठीक होते रहे। इसकी तारीफ प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी की थी। लेकिन भीषण गर्मी में जब फाल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति की सबसे ज्यादा जरूरत है तो ऐसे में डिस्कॉम ने तीनों शहरों के टेंडर 30 जून को खत्म कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके चलते अब फाल्ट ठीक होने में घंटो की देरी हो रही है। रविवार सुबह तड़के चार बजे बारिश में हुए फाल्ट ठीक होने 5 घंटे से ज्यादा समय लगा। शारदा रोड, हापुड़ रोड और अन्य कई बिजलीघर सुबह 9 बजे तक चालू हो पाए।

विज्ञापन

24 लाइनमैन सातों दिन 24 घंटे करते हैं काम
24 गुना 7 ब्रेकडाउन मेंटिनेंस टेंडर के तहत 24 लाइनमैन पूरी व्यवस्था के तहत सातों दिन 24 घंटे शिफ्टवाईज काम करते हैं। आंधी बारिश में पेड़ों के गिरने या वाहनों की टक्कर से टूटने वाली लाइन को भी यही टीम ठीक करती है। मेरठ शहर में फाल्ट ठीक करने का ठेका 5.50 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से दिया हुआ था।

6 दिन से समय पर अटेंड नहीं हो रहे फाल्ट
ठेका खत्म हुई 6 दिन हो चुके हैं। तब से शहर में होने वाले फाल्ट सही समय पर अटेंड नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऊर्जा मंत्री कह रहे उपभोक्ताओं को दो निर्बाध बिजली
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रविवार को मेरठ आये थे। अधिकारियों से कहकर गए कि उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली दो और सही बिल मुहैया काराओं। लेकिन जब फाल्ट ही अटेंड नहीं होंगे तो कैसे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

बोलते आंकड़े
शहरी उपभोक्ता     - 3 लाख
बिजलीघर             - 50
बिजली की मांग     -765 एमवीए
राजस्व प्राप्ति       - 3 करोड़ रोजाना

क्या बोले अधिकारी
डिस्कॉम अपने उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के प्रति कृतसंकल्प है। जल्दी ही फाल्ट ठीक कराने की व्यवस्था नए सिरे से की जाएगी।  -अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें