फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना बाप... नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 22 Jun 2018 11:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक पिता ने अपनी ही नालाबिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची की चीख-पुकार सुन मां ने दौड़कर बेटी को बचाया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां परतापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुराचार का प्रयास किया। बेटी की चीख सुनकर मां ने पहुंचकर उसे बचाया। पत्नी ने अपने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसे देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार रात को वह मकान में ऊपर के कमरे में थी। नीचे उसकी नाबालिग बेटी थी। तभी उसका पति शराब के नशे में घर आया और कमरा बंद कर नाबालिग बेटी से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर वो नीचे पहुंची और बेटी को बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : उत्तर प्रदेश: डरा धमकाकर किशोरी का अपहरण, फिर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

इंस्पेक्टर परतापुर जीएस त्रिपाठी के अनुसार महिला की तहरीर पर पिता के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल इंस्पेक्टर परिजनों का आरोप है कि उक्त आरोपी पहले भी गलत हरकतें कर चुका है लेकिन परिजन उसे समझा देते थे लेकिन बेटी के साथ की गई हरकत को परिजनों ने माफी लायक नहीं समझा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें