नूरपुर के ग्राम अस्करीपुर में मृतक चेतराम के घर के बाहर गमजदा बैठी परिवार की महिलाएं।
- फोटो : BIJNOR
शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पिता का गला घोंटा
नूरपुर (बिजनौर )। ग्राम अस्करीपुर में रविवार दोपहर इकलौते बेटे ने शराब पीने को रुपये न देने पर पिता के हाथ कमर के पीछे की ओर बांधकर बेरहमी से पीटा और उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी थाना स्योहारा की बुढ़नपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गया और बोला अपने पिता की हत्या करके आया हूं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक चेतराम(75) सिंचाई विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त थे। दोनों पिता पुत्र गांव में रहते थे। सुधीर शराब पीने का आदी है और अक्सर उनसे शराब के लिए रुपयों की मांग करता रहता था। रविवार को भी उसने शराब के लिए पिता चेतराम से पैसे मांगे, मना करने पर ंचेतराम की हत्या कर दी। इसके बाद घर को ताला लगाकर वह स्योहारा थाने की पुलिस चौकी बुढ़नपुर पहुंच गया। स्योहारा पुलिस की सूचना पर नूरपुर प्रभारी निरीक्षक वह सीओ शुभ सूचित मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर सुधीर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भतीजे शेर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है।