फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

888 के लिए सैंपल, 31 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
888 के लिए सैंपल, 31 संक्रमित
विज्ञापन

सरधना/मवाना। देहात क्षेत्र में भी लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दौराला, सरधना और मवाना में 888 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर में शनिवार को 390 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें मोहल्ला छावनी के 14 और नगर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि शनिवार को गांव तिगरी, खेड़ी मनिहार तथा सीएचसी पर 113 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर भेजे गए हैं। वहीं सीएचसी पर 2 सौ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। वहीं जिलाधिकारी के आदेश बाद भी अतिसंवेदनशील की श्रेणी में चिह्नित की गई नवीन आढ़त मंडी में दूसरे दिन भी जांच नहीं की जा सकी है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि रुपरेखा बना रहे हैं, वहीं पुलिस फोर्स भी नहीं मिल पा रहा है। शीघ्र ही टीम भेजी जाएगी। सीएचसी दौराला प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि शनिवार को एटूजेड कॉलोनी, वलीदपुर, सिवाया व सीएचसी पर लगे कैंप में 385 लोगों जांच की गई, जिनमें मामेपुर गांव के तीन, एटूजेड से दो, वलीदपुर से एक, दौराला से दो व पल्लवपुरम के आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार को 230 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ. वीपी शर्मा, डॉ. सारंग चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज से सभी स्वास्थ्यकेंद्रों पर होगा टीकाकरण
हस्तिनापुर। शासन के निर्देशों के अनुसार कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े सभी पीएचसी पर भी 11 से 14 अप्रैल तक कोविड टीकाकरण महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन होगा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति पीएचसी अलीपुर मोरना लतीफपुर, मीवा, बहसूमा, निडावली, रानी नगला, पाली, मोड खुर्द, बडावली, गणेशपुर, माखननगर, दूधली खादर आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर लाभार्थी अपना पंजीकरण कराकर टीका लगवाएं। सुबह 9 बजे से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टोकर दिए जाएंगे।
नहीं है वैक्सीन, कैसे मनेगा कोविड टीकाकरण महोत्सव
- 11 से 14 अप्रैल तक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जाएगा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते दो दिनों से कोविड-19 की वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। जिससे लोग बिन टीका लगवाए वापस लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 से 14 अप्रैल तक कोेविड टीकाकरण महोत्सव मनाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन की किल्लत से जूझ रहा है। वैक्सीन की कमी के कारण पिछले 2 दिनों से कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र पर अभी तक 876 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। प्रतिदिन अब 70 से 80 लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवाने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी का कहना है कि अचानक शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने से चार दिन के लिए देहात क्षेत्र में टीकाकरण स्थगित कर दिया था। रविवार को केंद्र पर वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है लेकिन टीकाकरण होना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें