फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दो साल की मासूम बेटी को एक लाख रुपए में बेचा, थाने में ऐसे निपटा मामला

Fri, 02 Aug 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
दो साल की मासूम बच्ची और साइड में नानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक व्यक्ति ने पत्नी की मौत के बाद अपनी दो वर्षीय बेटी को एक लाख रुपये में दूर के एक रिश्तेदार को बेच डाला। बच्ची की नानी ने पुलिस से शिकायत की, बच्ची को बरामद कर लिया गया और उसे पिता के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता को हिदायत देकर छोड़ दिया।  

विज्ञापन


नहटौर के गांव बैरमनगर निवासी नरदेव की शादी आठ वर्ष पूर्व नजीबाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गडरियान निवासी पारूल धीमान से हुई थी। पारूल के दो वर्ष पूर्व जुड़वां बेटी पैदा हुई थीं। इससे पूर्व उसके एक लड़का था, उसने एक बेटी गार्गी को अपनी मां को दे दिया। गार्गी अपनी नानी के यहां चली गई। इसी दौरान एक वर्ष पूर्व पारूल की मौत हो गई। गार्गी का उसके नाना-नानी पालन पोषण कर रहे थे। 15 दिन पूर्व नरदेव अपनी ससुराल गया और गार्गी को अपने भाई बहनों से मिलाने के बहाने घर ले आया। 

इसके बाद गार्गी वहां से लापता हो गई। नानी रेखा ने नहटौर पुलिस से शिकायत कर पिता पर गार्गी को बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो गार्गी का धामपुर के गांव जोगीपुरा में बाला देवी के पास होने का पता चला। पुलिस ने बाला देवी को थाने बुला लिया, वह गार्गी को लेकर थाने आ गई। लेकिन जब उससे गार्गी को देने को कहा गया तो वह बच्ची को थाने से लेकर निकल गई। पुलिस ने पीछा करके बाला देवी को पकड़ लिया और थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाला देवी ने पुलिस को बताया कि उसने गार्गी को गोद लिया है। उसने बच्ची का गोदनामा भी पुलिस को दिखाया। गार्गी की नानी का आरोप है कि बच्ची को गोद लेने वाली बाला देवी खुलेआम कह रही है कि उन्होंने गार्गी को एक लाख रुपये में लिया है। गार्गी को बेचने को लेकर थाने में आरोप प्रत्यारोप लगते रहे। 

इसके बाद पुलिस ने गार्गी को दोबारा से उसके पिता को सौंपकर फैसला करा दिया है। फैसले के दौरान नरदेव ने लिखित में पुलिस को दिया कि अब वह कभी भी किसी बेटी को गोद नहीं देगा। अपने तीनों बच्चों का वह खुद पालन पोषण करेगा। उसने 12 जुलाई को गार्गी को बाल देवी को गोद दिया था। नरदेव ने बेटी को बेचने की बात को गलत बताया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें