फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! पिता बना शैतान, बेटी को बंधक बनाकर करता रहा जबरन बलात्कार

Sun, 29 Apr 2018 11:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इस शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। स्नातक की छात्रा के साथ कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही बंधक बनाकर जबरन बलात्कार करता रहा। विरोध करने पर मारपीट भी की। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना यूपी के मेरठ जिले की है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में स्नातक की छात्रा ने बृहस्पतिवार को थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर अपने पिता पर कई साल से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि उसका पिता कई साल से उसके साथ बलात्कार करता आ रहा है। विरोध करने पर मारपीट करता है। उसने अपनी मां से पिता की शिकायत की तो उल्टा उसे ही चुप रहने की सलाह दी गई। 

बता दें कि दो दिन पूर्व उसका पिता शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर पीटकर कमरे में बंधक बना लिया। बुधवार को उसने किसी तरह बंधन मुक्त होकर अपने एक रिश्तेदार को फोन कर मामले की जानकारी दी तो वह उसे अपने साथ अपने गांव ले गए। रिश्तेदार उसे थाने लेकर पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दिलवाई।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई

विज्ञापन

फाइल फोटो
वहीं, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। युवती ने जहां पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तो रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे भी धमकी दी कि अगर उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की या पीड़िता की कोई पैरवी की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। अगर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई तो वह उसे जान से मार देगा। रिश्तेदार का कहना है कि भले ही अंजाम कुछ हो। लेकिन वह आरोपी को जेल भिजवाकर ही मानेगा ताकि फिर कोई ऐसी करतूत न कर सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें