फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मां-बेटी का कत्ल करने की कोशिश

Wed, 13 Sep 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सौतेले पिता ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर पत्नी और बेटी की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार

इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार मूलरूप से बदायूं निवासी इस महिला के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद महिला ने एक गांव निवासी युवक से दूसरी शादी कर ली। महिला के अपने पहले पति के तीन बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले जब महिला घर पर नहीं थी, तो सौतेले पिता ने छात्रा को चाय में नशीली गोलियां देकर दुष्कर्म किया। महिला ने उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही थी तो वह माफी मांगने लगा। आसपास के लोगों ने मामला निपटा दिया था। मंगलवार को महिला की अनुपस्थिति में आरोपी ने फिर सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। महिला को लौटने पर इसका पता चला तो उसने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। जिस पर आरोपी पिता ने शिकायत करने पर पत्नी और बेटी का गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें