फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाप ने 10 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, गला घोंटकर नहर में फेंका

Sun, 04 Nov 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर में एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने अपनी ही बेटी को पहले हवस का शिकार बनाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहशी बाप इतने पर ही नहीं रुका और उसने मृत बेटी को मारकर नहर में फेंक दिया। किशोरी की मौत से इलाके में सनसनी मच गई । वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


हमीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आज सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब कुछ युवक रविवार तड़के दौड़ते हुए नहर के पास पहुंचे। यहां उन्होंने एक बच्ची का शव नहर के किनारे पड़ा देखा। युवकों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुबारक पुर गांव की महिला के पति सोमपाल की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कुछ ही समय पहले उसकी सोमपाल के भाई से शादी हो गई थी और वह उसके ही साथ रह रही थी। शनिवार को वह अपने मायके अमरोहा गई हुई थी। रविवार सुबह के समय बच्ची की लाश नहर के पास मिली।

वहीं बच्ची के भाई ने बताया कि रात में कमरे से बच्ची के चिल्लाने की आवाजें आ रही थी लेकिन आरोपी ने उन्हें बच्ची के डर जाने का वास्ता देकर सुला दिया। बच्चों ने सुबह के समय बहन को खोजा तो सौतेले पिता ने उसके बाहर जाने का बहाना बना दिया।

इसके कुछ देर बाद ही बच्ची का शव मिला। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी महेश कुमार के अनुसार आरोपी गुरमेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें