फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे ले जाओ, ये मुझे मार देंगे, इन्होंने...', कत्ल से पहले खुशी ने मौसी को फोन कर कहे थे ये आखिरी शब्द

Wed, 27 May 2026 10:26 AM IST
Sharukh Khan जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Crime News Today in Hindi: मेरठ के भावनपुर में बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। कत्ल से कुछ दिन पहले ही बेटी खुशी ने मौसी को कॉल कर अपनी जान का खतरा बताया था। सौतेली मां के बेटी होने के बाद आरोपी उत्पीड़न करने लगे थे।
विज्ञापन
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut Crime: मेरठ के भावनपुर थाना इलाके में छात्रा खुशी उर्फ खुशबू की की गला दबाकर हत्या के बाद आरोपी पिता कपिल भारद्वाज ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा ने जब उसकी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सुनाईं तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ऑडियो में खुशी अपनी मौसी से कह रही है कि मामा से कह दो मुझे यहां से ले जाएं, ये लोग मुझे मार देंगे। इन्होंने जीना मुश्किल कर दिया है। आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन फिर जुर्म कबूल कर लिया।



विज्ञापन

हापुड़ निवासी भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि लगभग चार साल पहले कपिल की दूसरी पत्नी पिंकी के बेटी पैदा हुई थी। इसके बाद से कपिल और पिंकी उनकी भांजी खुशी का उत्पीड़न करने लगे थे।
 

खुशी ने कई बार भूपेंद्र के परिजन और मौसी को कॉल कर आरोपियों के उत्पीड़न और प्रताड़ना की जानकारी दी थी। खुशी ने अपनी मौसी से कहा था कि ये लोग मारते रहते हैं। उसकी मौसी ने कहा था कि बेटा मैं तो तुझे उस दिन ही ले आना चाहती थी जिस दिन तेरी मां की मृत्यु हो गई थी। पर नहीं ला पाई थीं।

 

हत्या का आरोप लगाने पर आरोपियों ने की मारपीट
पड़ोसी की सूचना पर भूपेंद्र शर्मा व उनके परिजन दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब आरोपियों के घर पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद ही कपिल आदि बृजघाट में खुशी का अंतिम संस्कार लौट गए। इस पर भूपेंद्र शर्मा के परिजन ने कपिल व उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर आरोपी भड़क गए और मारपीट करने लगे। कपिल ने उनसे झूठ बोलते हुए कहा कि उसने हत्या नहीं की। पेट में दर्द होने के कारण उसकी मौत हुई है।

परिजन का कहना है कि वह चाहते थे कि पिता के पास रहकर खुशी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर लेगी। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुशी से मौसी कह रही हैं कि तू समझदार हो गई है। अपने भाई की मां और पिता बनकर उसे ख्याल रखना है। खुशी ने कहा कि वह भाई का ख्याल तो तब रख पाएगी जब वह खुद ठीक रहेगी। आरोपी खुशी को फोन पर भी बात नहीं करने देते थे।
 

पुलिस को गुमराह करते रहे आरोपी 
जुर्म कबूल करने के बाद भी आरोपी कपिल पुलिस के गुमराह करता रहा। उसका कहना था कि खुशी की स्कूल से शिकायत आती थी। वह मोबाइल चलाती थी। इसलिए उन्होंने हत्या की। महिला पुलिसकर्मियों ने पिंकी के बयान लिए तो वह भी बीमारी से मौत की बात कहकर पुलिस को गुमराह करती रही। पिंकी से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े इसलिए खुशी की हत्या की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि सौतेली मां के बेटी होने के बाद आरोपियों ने पहली पत्नी की बेटी के साथ उत्पीड़न शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन

बहन को भी मारने लगाया आरोप
भूपेंद्र का कहना है कि 2017 में जब प्रीति की मौत हुई थी तब कपिल और उसके परिजन का कहना था कि उसकी बेड से गिरकर मौत हो गई। अब उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीति की भी उस दौरान हत्या की गई थी लेकिन खुशी और राधे के भविष्य को देखते हुए उन्होंने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। आरोपी के पिता शास्त्रीनगर के सेक्टर-3 स्थित घर में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें