लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी मंजूर की बेटी शाइना ने करीमनगर, नौचंदी निवासी फरमान से 17 मई को प्रेम विवाह किया था, लेकिन शाइना के परिजनों को फरमान पसंद नहीं था। परिजन शाइना को समझौते रहे कि वह उसके पास न जाएं, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर शाइना के पिता मंजूर और भाईयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों ने बीमारी से मौत बताकर शव को दफना भी दिया था। हत्या के 13 दिन बाद फरमान की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शाइना का शव निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। सोमवार को पुलिस ने हत्या में नामजद मंजूर को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के मुताबिक आरोपी ने बताया कि नापसंद युवक शादी करने पर उसने बेटी को मारा है। मंजूर ने अकेले ही वारदात करना बताया है। हालांकि पुलिस नामजद सभी आरोपियों की तलाश में लगी है। शाइना की हत्या में उसके भाई और रिश्तेदारों को नामजद किया गया है। जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।