फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: तीन माह तक बेटी को बनाता रहा दरिंदगी का शिकार, हिम्मत कर बहन ले गई थाने, बताई सौतेले पिता की करतूत

Mon, 21 Apr 2025 04:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 15 वर्ष की मासूम से सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पीड़िता की बड़ी बहन ने हिम्मत की और अपने साथ छोटी बहन को थाने ले गई और सौतेला पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एक व्यक्ति तीन महीने से 15 साल की सौतेली बेटी से दरिंदगी कर रहा था। पीड़िता की बड़ी बहन ने सौतेला पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे रोड थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


वारदात रेलवे रोड थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। आरोपी पिता 50 साल का ऑटो चालक है। पहली पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। उसने दूसरा निकाह किया। दूसरी बीवी की दो बेटी पहले पति से हैं। दूसरी बीवी का कुछ समय पहले इंतकाल हो गया था। आरोपी पिता अपनी सौतेली बेटियों के साथ मकान में रहता है। वह 15 साल की छोटी बेटी के साथ तीन महीने से दरिंदगी कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

परेशान होकर पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। बड़ी बहन ने हिम्मत जुटाई और पीड़िता छोटी बहन को साथ लेकर रविवार को रेलवे रोड थाने पर पहुंची। उसने पुलिस को सौतेले पिता की करतूत बता दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया। मेडिकल के अलावा पीड़िता के कोर्ट में भी बयान कराए जाएंगे।

शादी का झांसा देकर युवती का चार साल तक किया यौन शोषण
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी अंकित ने चार साल तक यौन शोषण किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। थाने में दो अप्रैल को दी तहरीर में युवती ने बताया था कि अंकित ने उसे करीब चार वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

इसके बाद शादी का झांसा देते हुए वह चार साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने अब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया।  आरोपी ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी तो वह भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

दरिंदों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ऐसी सजा मिले जो नजीर बन जाए : इमरान मसूद
 उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, जंगलराज जैसे हालात हैं। रामपुर में 11 साल की मूकबधिर बालिका से दरिंदगी इंसानियन को शर्मसार करने वाली है। ये बातें  सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहीं।

वे मेडिकल में भर्ती रामपुर की 11 वर्षीय मूकबधिर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का हाल जानने पहुंचे। कांग्रेसियों के साथ मेडिकल पहुंचे इमरान मसूद ने पीड़ित बच्ची के परिवार वालों से मिलकर घटना की जानकारी ली और कांग्रेस पार्टी की और से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में ऐसे लोगों के खिलाफ केस चलाकर जल्द ऐसी सजा दी जाए जो कि नजीर बन जाए।  महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, डॉ. बबीता गुर्जर, सैयद रिहानुद्दीन, विनोद सोनकर, आदि साथ रहे। इसके बाद सांसद इमरान मसूद दिवंगत शहर काजी के गुदड़ी बाजार स्थित आवास पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें