फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में कलयुगी पिता ने दस साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Aug 2019 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एक पिता और बेटी के रिश्ते को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी दस साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों की शिकायत पर वहशी पिता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी पिता ने अपनी दस वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। 

बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें