फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत की मेढ़ के विवाद में पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांव टेहरकी में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद तहरीर देता पक्
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव टेहरकी में शनिवार सुबह खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने किसान पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित किसान का आरोप है कि विपक्षी ने उनकी खेत की मेढ़ काटकर उसे अपनी जमीन में मिला लिया। जब किसान के पिता और भाई ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह झगड़ा शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद उन्होंने सरधना थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें