फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर में पूजा करने गए पिता-पुत्र पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा।गांव रोहटा में मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए पिता-पुत्र के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहटा थाने में दी गई तहरीर में रोहटा निवासी देवेंद्री पत्नी बंटी ने बताया कि शनिवार देर शाम उसका पति बंटी मंदिर में पूजा-पाठ करने गया था। इसी दौरान उसके ससुर नरेश भी वहां पहुंच गए और अपने बेटे से बातचीत करने लगे। आरोप है कि इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी सागर अपने चाचा सुनील तथा साथियों अरविंद्र और रोहित के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने बंटी और नरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए।सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें