फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता ने बेटे पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित बुजुर्ग ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 78 वर्षीय बृजमल ने बेटे व पुत्रवधू पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। एसएसपी ने बुजुर्ग को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित एक गांव निवासी बुजुर्ग बृजमल ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकातयी पत्र देते हुए बताया कि बेटा व पुत्रवधू जबरन उनका मकान अपने नाम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर दोनों काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। बुजुर्ग के अनुसार 14 सितंबर को दोनों ने उनके घर की दीवार पर जबरन मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। पीड़ित बुजुर्ग ने दोनों की हरकतों का विरोध किया। पीड़ित के अनुसार पुत्र व पुत्रवधू ने घर में घुसकर दोनों के साथ मारपीट की। बुजुर्ग दंपति ने बेटे व पुत्रवधू से जान का खतरा बताया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें