फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में सील

Fri, 19 Apr 2019 03:38 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति 2019-20 का चुनाव संपन्न
- कुल 3050 मतदाताओं में से 2397 ने किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन
मेरठ कोर्ट में वोट करत हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन


मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति 2019-20 के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ। समिति के 21 पदों के लिए 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में सील कर दिया गया। चुनाव परिणाम शुक्रवार को सामने आयेगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।
नानक चंद सभागार में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव मंडल के नेपाल सिंह सोम ने बताया कि कुल 3050 मतदाता थे। निर्धारित समय में 2397 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 2397 मतपत्र जारी किए गए। मतदान शान्तिपूर्वक हुआ। बिना आई कार्ड किसी को भी मतदान करने की अनुमति नही दी गई। चुनाव के लिए 50 बूथ बनाये गये थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना शुक्रवार सुबह 08 बजे शुरू होगी। चुनाव अधिकारी मंडल के आरएच अंसारी व जगदीश गिरि ने सभी सहयोगियों का अभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त मतदाता सूची के लिए नही मिली अनुमति
मतदान के समय करीब 50 वोटरों की अतिरिक्त सूची को चुनाव में शामिल करने की मांग को लेकर कुछ अधिवक्ता मतदान कक्ष में पहुंचे। उन्होंने चुनाव अधिकारी मंडल से कहा कि इस सूची के आधार पर ही वोट डलवाए जाएं। चुनाव अधिकारी आरएच अंसारी ने उनकी मांग को नकारते हुए कहा कि जिस मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। उसी सूची के आधार पर चुनाव होगा। अतिरिक्त सूची को आज शामिल नही किया जाएगा।
पूर्व विधायक व नेताओं ने भी डाले वोट
चुनाव में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी व व्यापारी नेताओं ने भी वोट डाले। इनमें पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, पूर्व एमएलसी दामोदर शर्मा, सत्य प्रकाश राणा, व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल, अरूण वशिष्ठ, संदीप पहल, भाजपा नेता सुनील भराला, सपा जिलाध्यक्ष राहुल देव, कांग्रेसी नेता प्रदीप अरोड़ा, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिन्दरपाल, पार्षद मनमोहन जौहरी समेत कई लोग रहे।
बांटी प्रचार सामग्री, चलीं दावतें
मतदान शुरू होते ही अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश चंद गुप्ता ने भारद्वाज चेम्बर के पास हर मतदाता को बतौर प्रसाद मिठाई खिलाई। भोजन अवकाश के समय सभी उम्मीदवारों ने लंच पैकेट बांटे। वहीं मतदान के दौरान हर उम्मीदवार और पैनल समर्थकों ने अपने प्रत्याशी का जमकर प्रचार किया। समर्थक मतदाताओं के हाथ पर उम्मीदवारों का क्रमांक लिखते नजर आये।
महिला अधिवक्ताओं ने दिखाई जागरुकता
एसोसिएशन के नौ पदाधिकारियों के चुनाव में चार महिला पदाधिकारी भी मैदान में हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने वोट डाले। साथ ही अपने प्रत्याशी के वोट भी मांगे। चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर प्रेरणा वर्मा, रेखा त्यागी, संयुक्तमंत्री पद पर आशिफा परवीन व ममता तिवारी हैं।
विज्ञापन

मुस्तैद रही पुलिस
मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। चुनाव के दौरान एसपी सिटी ने कचहरी परिसर का जायजा लिया। भारद्वाज चेंबर के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी रहीं। हालांकि चुनाव शांतिपूर्वक निपट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें