फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार सफारी ने तीन को मारी टक्कर, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 28 Feb 2018 01:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
इस कार से मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेज रफ्तार से आ रही सफारी कार ने सफाई कर्मी सहित तीन युवकों को घायल कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ के कोतवाली में घनी और मिश्रित आबादी वाले पोदीवाड़ा मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक युवक ने सफारी गाड़ी अंधाधुंध दौड़ा दी। गाड़ी की टक्कर लगने से नगर निगम के सफाई कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने गाड़ी में आग लगाने की कोशिश तक कर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए गाड़ी कब्जे में ले ली है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार बनीसराय मोहल्ला निवासी अबूजर पुत्र हाजी नासिर पर आरोप है कि उसने घनी आबादी में सफारी गाड़ी अंधाधुंध दौड़ा दी। गाड़ी की चपेट में आकर बनीसराय निवासी शाहिदा बेगम और हारून घायल हो गए। चीख पुकार मचने के बावजूद अबूजर ने गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। उसके बाद पोदीवाड़ा में सफाई कर्मी ओमप्रकाश को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोगों ने गाड़ी को घेरकर आग लगाने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को किसी तरह समझाकर शांत किया।

पढ़ें : जिम से लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौत, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़

पुलिस पर लगा ये आरोप

आरोपी के पिता - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पुलिस मौके पर मामले को दबाने में लगी रही। आरोपी चालक और गाड़ी को पुलिस ने वहां से भगा दिया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

आरोपी पूर्व मंत्री याकूब के परिवार का
लोगों ने आरोप लगाया कि सफारी गाड़ी चलाने वाला आरोपी अबूजर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार का है, इसलिए पुलिस ने उसे बचाया है। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ और इंस्पेक्टर कोतवाली को आरोपी को गिरफ्तार करने और गाड़ी थाने लाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि आरोपी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार हो या परिवार का सदस्य, पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करे। 

याकूब से दूर तक लेना-देना नहीं
उधर, इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का दावा है कि आरोपी अबूजर का याकूब कुरैशी के परिवार से दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उनके पास सिफारिश में भी कोई कॉल तक नहीं आई।

पढ़ें : ट्रक में घुसी लग्जरी कार, भाजपा विधायक की मौत, देखिए- हादसे की भयानक तस्वीरें
विज्ञापन

पिता हिरासत में, गाड़ी पकड़ी

एसएसपी मंजिल सैनी
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार आरोपी अबूजर के पिता को हिरासत में लिया है। गाड़ी भी कब्जे में है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। दोनों समुदाय के लोग घटनास्थल पर आए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला काबू कर लिया।

पहले भी चर्चा में रहे याकूब 
याकूब कुरैशी की बेटी ने कैंट स्थित एक स्कूल में हंटर चलाया था। उसके बाद याकूब के बेटे भूरा ने सरेआम एक युवक की पिटाई कर दी थी। दोनों ही मामले शहर में चर्चित हुए थे। उस समय नियमानुसार कार्रवाई न करने पर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। लोगों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर याकूब कुरैशी को बचा रही है, ताकि फिर कोई बड़ा बखेड़ा न हो जाए। 

पुलिस कार्रवाई करेगी
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि आरोपी अबूजर पर केस दर्ज कर लिया है। शुरुआत में अबूजर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार का सदस्य बताया गया। लेकिन ऐसा नहीं है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी कोई भी हो, पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें