फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बेपटरी रही फास्टैग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कैश लेन में वाहनों की कतारें, फास्टैग लेन से गुजरे महज 7 हजार वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। फास्टैग व्यवस्था शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन सिवाया टोल प्लाजा पर अभी भी व्यवस्था नहीं संभल पा रही है। मंगलवार को भी फास्टैग लेन से बहुत कम वाहन गुजरे, जबकि कैश वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतारे लगीं रहीं। जाम खुलवाने और व्यवस्था संभालने में टोलकर्मियों के पसीने छूट गए। वहीं इंटरनेट सेवा बंद होने से फास्टैग भी नहीं बन सके, जिस कारण यात्री परेशान रहे।
15 दिसंबर से देशभर में फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया। सिवाया टोल प्लाजा पर भी इसको लेकर पिछले 15 दिनों से तैयारियां चल रहीं थी, लेकिन व्यवस्था लागू होने के तीसरे दिन भी टोल प्लाजा पर व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। मंगलवार को हाईवे पर दोनों ओर चार-चार लेन फास्टैग लगे वाहनों के लिए रहीं, जबकि दो-दो लेन कैश वालों के लिए रहीं। टोल कर्मचारियों के मुताबिक मंगलवार को 13 हजार से ज्यादा वाहन कैश की लेन से गुजरे, जबकि फास्टैग लेन से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 7 हजार के करीब ही रही। कैश लेन में वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों की टोलकर्मियों के साथ तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा बंद होने से नहीं लगे फास्ट टैग
मोदीपुरम। टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण फास्टैग नहीं बन सके। केवल आईसीआईसीआई बैंक द्वारा ही फास्टैग बनाए गए। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को फास्टैग के लाभ बताते हुए उनसे फास्टैग बनवाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे पटरी पर आएगी व्यवस्था
फास्टैग व्यवस्था अभी लागू हुई है, धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। कर्मचारी व्यवस्था बनाने के लिए तैनात हैं। लोगों को फास्टैग का महत्व भी बताया जा रहा है। फास्टैग बनवाने से टोल पर रुकने की जरूरत नहीं होगी साथ ही जाम से भी मुक्ति मिलेगी। - श्रीधर नारायण, डारेक्टर वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें