फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट टैग : स्कैनर की समस्या, अटक रही गाडिय़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर इंतजार करने की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू किया गया फास्टैग लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। जहां अभी भी ज्यादातर लोगों ने फास्टैग नहीं बनवाएं हैं जिसके कारण सिवाया टोल प्लाजा की कैश लेन में वाहनों की कतार लगी रहती हैं। वहीं फास्टैग स्कैनिंग में आ रही समस्या के कारण फास्टैग लेन में भी कई वाहन चालकों से कैश देना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें फास्टैग लेन में भी इंतजार करना पड़ रहा है जिस कारण यहां वाहनों की लाइन लग रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल बीती 15 दिसंबर को देशभर के नेशनल हाईवे पर स्थित सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया था। इसके तहत फास्टैग लगे वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यता नहीं होगी, जैसे ही उनका वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचेगा तो वहां लगे स्कैनर वाहन पर लगे फास्टैग को स्कैन कर लेगें और टोल टैक्स की राशि उनके वॉलेट से कट जाएगी। इस व्यवस्था को लागू हुए लगभग डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन आए दिन कोई न कोई समस्या वाहन चालकों और टोल प्रशासन के सामने आ रही है। सिवाया टोल प्लाजा पर दोनों ओर 12 में से 10 लेन फास्टैग लगे वाहनों के लिए हैं, जबकि दो लेन कैश वाहनों के लिए। जहां कैश लेन में वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण यहां वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। टोल टैक्स देने के लिए वाहन चालकों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। वहीं कई फास्टैग लेन में भी स्कैनर के काम न करने के कारण वाहनों को इंतजार करना पड़ा। समस्या बढ़ती देखकर टोलकर्मियों को हैंडिड मशीन का सहारा लेना पड़ा और फास्टैग लगे वाहनों से भी कैश में ही टोल टैक्स वसूला।
गलत फास्टैग के कारण आ रही दिक्कत
गाड़ियों पर लगे फास्टैग में परेशानी के कारण स्कैनिंग में दिक्कत आ रही है। कई गाड़ियों पर गलत फास्टैग भी लगे होने के कारण दिक्कत हुई। हालांकि इन्हें सही करा दिया गया। हर समस्या को तुरंत ठीक कराया जा रहा है। फिलहाल 65 प्रतिशत वसूली फास्टैग से ही हो रही है। महज 35 प्रतिशत ही कैश वसूली वाले वाहन हैं। स्थानीय लोगों को भी फास्टैग लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। - प्रदीप चौधरी, मैनेजर सिवाया टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें