फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल उजड़ी तो फूट फूट कर रोए किसान

Sun, 21 Jan 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंगानगर में एमडीए ने जिस 25 एकड़ भूमि पर कब्जा लिया उसमें लगभग दस लाख रुपये की फसल पैदा होनी थी। उसमें ज्यादातर भूमि में गेंहू की फसल की बुआई की गई थी। कब्जे के दौरान जैसे ही  जेसीबी, ट्रैक्टरों द्वारा फसल को नष्ट करना शुरू किया, किसान फूट फूट कर रोने लगे। कई महिला किसानों की हालत खराब हो गई। किसानों का कहना है कि एमडीए ने नाइंसाफी की है। जब दूसरी जगह प्रतिकर दिया है तो यहां क्यों नहीं?
विज्ञापन

 गंगानगर एक्सटेंशन में एमडीए की कुल 202 एकड़  अधिग्रहीत जमीन विवादित है। एमडीए कहता है कि यह उसकी जमीन है जबकि किसानों का कहना है कि उसका पूरा मुआवजा अभी किसानों को नहीं मिला है। इस समय कुल 36 एकड़ जमीन पर एमडीए फोकस कर रहा था। इसमें से 11 एकड़ जमीन पर पहले ही कब्जा लिया जा चुका है। फिलहाल 25 एकड़ लक्ष्य था। यू पाकेट की जमीन भी इसी में शामिल थी। किसानों ने सभी पर गेहूं बोया था। यदि सरकारी रेट भी लगाएं तो लगभग दस लाख रुपये की पैदावार होनी थी। जैसे ही इस पर बुलडोजर चला, किसानों की हालत खराब हो गई। 
  
रालोद नेताओं का जमावड़ा

कब्जे के दौरान जेसीबी द्वारा बाग में मौजूद कुछ हरे पेड़ भी तोड़ दिए गए। किसानों का कहना था कि हरे पेड़ क्यों तोड़े गए। उन्होंने कहा कि कम से कम इन्हें तो छोड़ देते। उधर जैसे ही किसान नेताओं की गिरफ्तारी की बात आई तो रालोद नेता डा. राजकुमार सागवान, सुनील रोहटा, नरेन्द्र खजूरी आदि वहीं पहुंच गए
विज्ञापन


24 को मेट्रो के स्टेक होल्डर के साथ बैठक होगी
मेरठ। 24 जनवरी का मेट्रो के सभी स्टेक होल्डर के साथ बैठक होगी। वीसी एमडीए साहब सिंह ने बताया कि मेट्रो में जिसका जितना हिस्सा होगा, उसे इस बैठक में शामिल कर वार्ता होगी। सभी अपने अपने धन का इंतजाम कर इसमें शेयर करेंगे।


ये रहे मौजूद-
सओ आंकिक  अरुण कुमार शर्मा, सीओ यातायात  राम अर्ज व संजीव देशवाल, सीओ कार्यालय  रामकरन सिंह, सीओ सदर देहात विजय प्रकाश, सीओ किठौर,  हरिमोहन सिंह, सीओ दौराला पंकज कुमार, सीओ ब्रह्मपुरी  अखिलेश भदौरिया, थाना टीपीनगर, लालकुर्ती, रेलवे रोड, नौचंदी, कंकरखेड़ा,  जानी, रोहटा, इंचौली,  परीक्षितगढ,  बहसूमा,  फलावदा,  मंडाली, खरखौदा सहित महिला थाना, यूपी-100, वीआईपी सैल प्रभारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर , चुनाव  सैल प्रभारी ,प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, पुलिस लाईन आदि अधिकारी मौजूद रहे।  इस दौरान फायर ब्रिगेड  भी मौजूद रही। वहीं एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज कुमार, योजना अधिकारी डीसी तोमर, एसीएम गुलशन सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें