फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में खेती-किसानी ने बचाई अर्थव्यवस्था, मेरठ के 80 फीसदी किसानों ने किया 1369 करोड़ का ऋण भुगतान

Wed, 09 Sep 2020 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को हमारे गांवों ने संभाला। जिले में जब सब कुछ थम गया था, तब जिले के 681 गांव के किसानों की मेहनत रंग लाई। उनकी वजह से ही घरों में कैद लोगों को भरपेट भोजन के लिए अन्न मिल पाया। आज देश में खाद्यान्न के भंडार भरे हैं। अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए जिले के 80 प्रतिशत किसानों ने कोरोना महामारी के दौरान लोन का भुगतान अप्रैल माह की शुरुआत में ही कर दिया।

विज्ञापन


कारोबारियों के साथ अन्य लोगों को व्यापार व अन्य समस्याओं के चलते मोरेटोरियम का लाभ लेना पड़ा। जिले के किसानों ने कोरोना काल में कृषि संबंधी सभी ऋणों का भुगतान किया। वर्ष 2019-2020 मार्च तक शहर की विभिन्न 32 बैंकों की 463 शाखाओं ने लगभग 1.37 लाख किसानों को 1711.27 करोड़ का ऋण दिया।

एलडीएम कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 80 प्रतिशत किसानों ने करीब 1369 करोड़ के ऋण का भुगतान कर दिया है। अप्रैल से जून के माध्य शहर के बैंकों ने लगभग 86 हजार किसानों को 735 करोड़ का ऋण बांटा।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब बैंक भी कृषि क्षेत्र पर खास ध्यान दे रहे हैं। हाउसिंग लोन और अन्य लोन देने में जहां बैंकों ने हाथ खींचे। वहीं, कृषि संबंधी ऋण खुलकर बांटे जा रहे हैं। 

कृषि ऋण पर दिया जा रहा ध्यान
 जिले में 32 बैंकों की 463 शाखाओं के द्वारा लगातार कृषि को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के ऋण दिए जा रहे हैं। लॉकडाउन पीरियड में 86 हजार से ज्यादा किसानों को ऋण दिया गया है। कोरोना काल में 80 प्रतिशत किसानों ने लोन का भुगतान किया है। -संजय कुमार, एलडीएम, मेरठ।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें