अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर रह जाएंगे किसान: यशवीर सिंह
दौराला/मवाना। 27 फरवरी को मवाना के भैंसा गांव में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों से संपर्क किया। उन्होंने किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को धंजू, समसपुर, चिंदौड़ी, जमालपुर, खेड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क कर किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। यह लड़ाई किसान के मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। इसे लड़ने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा, नहीं तो किसान भूमिहीन हो जाएगा और अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर रह जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को होने वाली महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे। इस दौरान किसानों को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह रालोद का पत्र ‘चलो गांव की ओर, मेरा संगठन आपके द्वार’ वितरित किए गए। इस दौरान सीपी सिंह, मैनपाल तोमर, भूरा चिंदौड़ी, संजय पनवाड़ी, संजीव स्वामी, अमरजीत, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
तानाशाही रवैया अपना रही केंद्र सरकार: राहुल देव
मवाना/परीक्षितगढ़। रालोद नेताओं ने गांव सैनी, नंगला, मसूरी, कुनकुरा, सांधन, राफन आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। रालोद नेता प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर गुर्जर ने कहा कि किसान आंदोलन ने जाति-धर्म की दीवार को तोड़ने का काम किया है। इस दौरान डॉक्टर सुशील, नवनीत भैंसा, रतन सिंह, मेहरपाल, मोहित मुबारिकपुर, विकास सिंह, बिल्लू, संजय सांधन, राजकुमार गुर्जर, नीरज राफन, योगेश प्रधान सुरेश, सतपाल आदि मौजूद रहे ।
वहीं युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने भंडोरा, करीमपुर, झुनझुनी, अकबरपुर, समसपुर, बहसूमा, मोड़खुर्द, आदि गांवों नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान चौधरी विवेक खेड़की, क्षेत्रीय अध्यक्ष लतेश विधूड़ी, सोनू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश एससी एसटी प्रकोष्ट अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने आसिफाबाद, बागवाला, मिश्रीपुर, ढकेनी, शाहीपुर, नदल्लीपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्या को नजर अंदाज कर रही है। इस दौरान बिजेंद्र भाटी, ओसामा चौधरी, ज्ञान सिंह, बलजीत सिंह, धर्मपाल, कीरतपाल सिंह, चौधरी इलम सिंह, सरदार कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।