फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र मोदीपुरम की ओर से गांव अझौता में खेत बचाओ अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम आठ महिलाओं सहित 50 किसानों ने भाग लिया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पूजा मानकर ने मृदा स्वास्थ्य के लिए उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीके गुप्ता ने किसानों को जैविक खाद हरी खाद एवं प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि फसल की आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए जिससे मिट्टी की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. विश्वनाथ बिदरमाली ने उन्नत खेती की तकनीकों के बारे में बताया। अन्य विशेषज्ञों ने भी किसानों से रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने का आह्वान किया। इस दौरान कुछ किसानों ने सवाल पूछकर अपनी आशंकाओं का समाधान भी कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें