फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड पर अवैध वसूली का आरोप लगा किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण ब्याज दर अधिक लगाने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

बहसूमा। क्रेडिट कार्ड धारक किसानों ने बृहस्पतिवार को पीएनबी शाखा प्रबंधक पर ब्याज के नाम हेराफेरी कर दोगुनी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी तस्दीक बैंक पास बुक भी कर रही है। वहीं शाखा प्रबधंक ने भी माना है कि क्रेडिट कार्डों पर ब्याज दर अधिक जुड़कर आई है। जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ठीक करने की बात कही है।
मामला मोड़ कलां स्थित पीएनबी शाखा का है। मोड़ कलां निवासी किसान रमनेश, अमनेश, शिखा, सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए ऋण को जमा करने पहुंचे थे। शाखा प्रबंधक ने ऋण की राशि पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज जोड़कर जमा करने को कहा तो किसान भड़क गए। किसानों का कहना है कि वह हर वर्ष नियत अवधि पर पैसा जमा करते है जिस पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाता है। काफी देर चले हंगामे के बाद किसानों ने गत वर्ष के हिसाब में मिलान किया तो वर्ष 2019 में भी उनसे 15 प्रतिशत वसूली गई। जब किसानों ने उक्त वसूली गई रकम को वापस करने को कहा तो शाखा प्रबंधक ने मना कर दिया। शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों से बात कर 7 प्रतिशत ब्याज पर ऋण जमा करने की बात कही। उसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

3 प्रतिशत वापस भी होता है
किसानों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर से किसानों को ऋण दिया जाता है। साथ ही किसानों द्वारा नियत समय पर ऋण जमा करने पर 3 प्रतिशत ब्याज दर से वापस भी किया जाता है। अब बैंक ब्याज दर के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से की जाएगी बात
किसानों के खातों में 15 प्रतिशत की दर से ब्याज का पैसा जुड़कर आया है। जो गलत है। उच्चाधिकारियों से बात कर ब्याज की दर को 7 प्रतिशत ही कराया जाएगा। - नीतिश राठौर, शाखा प्रबंधक पीएनबी मोड़ कलां
मानक से ऊपर नहीं की जाएगी वसूली
किसान क्रेडिट कार्ड ऋण पर मानक से ऊपर की ब्याज दर से वसूली नहीं की जाएगी। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -
कमलेश गोयल, एसडीएम मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें