फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षितगढ़ थाने पर किसान यूनियन का धरन, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवती की बरामदगी के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व एक युवती लापता होने के मामले में भारतीय किसान स्वाभिमान यूनियन के पदाधिकारियों ने परीक्षितगढ़ थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे में युवती सकुशल बरामद नहीं होने पर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती करीब पांच दिन पूर्व अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश आसपास व रिश्तेदारों में की। लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा सका। परिजनों ने थाने में 25 अक्तूबर रविवार को थाने पहुंचकर युवती की लापता होने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ भारतीय किसान स्वाभिमान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिस पर पुलिस व उनके बीच नोकझोंक होने पर थाना परिसर में ही धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष केदार सिंह को भी नीचे ही बैठा लिया और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे में युवती को सकुशल बरामद करने की मांग की। युवती बरामद नहीं होने पर दोबारा से थाने में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। वहीं थानाध्यक्ष ने किसान यूनियन व परिजनों को समझाकर मामले को शांत करते हुए युवती को शीघ्र ही तलाश करने की बात कही। जिस पर एक घंटे बाद वापस लौट गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीम युवती की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें