फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की गन्ने की फसल नष्ट, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के नवादा गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दो किसानों की गन्ने की फसल को जान बूझकर नष्ट कर दिया। पहले भी फसल को नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन इस बार सीधे खेत में घुसकर गन्ना काट दिया गया और कीटनाशक डालकर फसल बर्बाद कर दी गई। पीड़ित रामबीर ने बताया कि उनके परिवार के ही कुछ सदस्य लगातार रंजिशवश उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने करीब 11 बीघा गन्ने की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अब दोबारा आरोपियों ने तीन बीघा गन्ना फसल काटकर बर्बाद कर दी। यही नहीं, गांव के ही एक अन्य किसान निमेश की भी करीब छह बीघा फसल पर राउंडअप डालकर उसे सुखा दिया गया। पीड़ितों को जब खेत पर पहुंचकर फसल की स्थिति का पता चला तो उन्होंने फिर से एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें