फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खाद एवं उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें : डॉ. पूजा मानकर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान की ओर से भूमिया माता पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्रीय केंद्र मोदीपुरम ने खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पूजा मानकर ने किसानों को खाद एवं उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने अच्छी कृषि पद्धतियों (गैप) को अपनाने का आह्वान करते हुए जैविक खाद के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को वर्मी कंपोस्ट एवं कंपोस्ट बनाने की विधि की जानकारी भी दी।
प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय रावल ने किसानों को मृदा जांच के महत्व के बारे में बताया और मृदा जांच के लिए सही तरीके से मिट्टी का नमूना लेने की विधि समझाई। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार पोषक तत्वों का प्रयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बेतहाशा उर्वरकों व रसायनों के प्रयोग से होने वाले प्रदूषण, आर्थिक हानि तथा मिट्टी व मानव के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीशियन पंकज कुमार ने किसानों को कृषि कार्यों में ड्रोन के प्रयोग एवं इसके लाभों से अवगत कराया। गडीना सहकारी समिति के अध्यक्ष तंजेब सिंह ने किसानों से नवीनतम कृषि तकनीकों को अपनाकर खेतीबाड़ी को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के लिए प्रेरित किया। किसान अमरपाल सिंह ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें