फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान प्रश्न मंच की शूटिंग में किसानों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषि विशेषज्ञों ने दिए आधुनिक खेती के टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रानी नगला में बृहस्पतिवार को दिल्ली दूरदर्शन किसान चैनल के लिए किसान प्रश्न मंच कार्यक्रम की शूटिंग हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, उनकी आय बढ़ाने के उपाय बताना और विकसित भारत के निर्माण में कृषि क्षेत्र की भागीदारी को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद् सुनील पोसवाल के आवास पर किया गया। किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने फसल प्रबंधन, उन्नत खेती, कृषि नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर जानकारी दी। किसानों ने भी खेती से जुड़े अनुभव साझा करते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे।
विज्ञापन


आयोजित किसान प्रश्न मंच में कृषि संबंधी प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले किसानों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण आगामी दिनों में दिल्ली दूरदर्शन किसान चैनल के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजीव शर्मा, डॉ. शुभम आर्य, राजीव आर्य, डॉ. अरुण कुमार, किसान इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, महिपाल सिंह, रामवीर सिंह, रूपक पोसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें