फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान बोले- बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने वाली मिलों का क्रय केंद्र नहीं लगने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव जिंजोखर में पूर्व प्रमुख के आवास पर किसान संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने कहा कि गन्ना भुगतान अदा न करने वाली चीनी मिल को आगामी सीजन में किसी भी कीमत पर गन्ना नहीं देंगे। बैठक में तय किया गया कि यदि गन्ना विभाग ने बकाया गन्ना भुगतान वाली चीनी मिलों के क्रय केंद्र लगाए तो क्षेत्र के किसान गन्ना आयुक्त लखनऊ के कार्यालय पर डेरा डालेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव जिंजोखर में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र प्रमुख के आवास पर किसानों की बैठक हुई। क्षेत्र के किसानों ने कहा कि किनौनी व सिंभावली शुगर मिल ने गत सीजन में खरीद किए गए गन्ने का किसानों को बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया है। जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। जरूरी काम भी रुक गए हैं।
किसानों ने कहा कि आगामी सीजन में इन चीनी मिलों को किसान समय पर गन्ना भुगतान नहीं करने के विरोध में गन्ने की आपूर्ति नहीं करेंगे। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में अन्य शुगर मिलों द्वारा लगातार किसानों का गन्ना भुगतान किया जा रहा है। लेकिन किनौनी शुगर मिल द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा। दूसरी ओर किसानों को सुविधा भी उपलब्ध तक नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

किसान गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र प्रमुख ने कहा कि किनौनी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों की जगह वह ऐसी शुगर मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों को लगाने की मांग करेंगे जो समय पर भुगतान कर सकें। इसी संबंध में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में किसान अपनी समस्याओं को लेकर लखनऊ में गन्ना आयुक्त कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही कहा कि किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो उसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बिजेंद्र प्रमुख ने की। बैठक में सतीश प्रधान, मिंटू भोला, सलीम प्रधान, मनोज, नजाकत अली गोटी, मोहित, अनिल, मोनू, धर्मेंद्र, बबलू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें