मेरठ में किसान संगठनों के बड़े जमावड़े के लिए मेरठ कॉलेज के बाहर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का मंच सजा दिया गया। चारों दिशाओं से किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा यात्रा लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे माहौल जोश और देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर आने वाले किसानों और आम लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसे जिला कोषाध्यक्ष डी.के. चौधरी ने लगवाया। वहीं, भाकियू हस्तिनापुर की ओर से सिख समुदाय ने लंगर सेवा का संचालन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान किसानों ने संगठन के झंडे और राष्ट्रीय ध्वज के साथ नारेबाज़ी की। कार्यक्रम में दूर-दराज़ के क्षेत्रों से किसान शामिल हुए, जिससे शहर के कई हिस्सों में ट्रैक्टरों का काफिला देखने को मिला।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।