फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान आंदोलन से चर्चित हुई पूनम बनेंगी मेरठ की बहू, सपा नेता दीपक गिरी संग की सगाई, इंस्टा पर डालीं पिक्स

Fri, 17 Oct 2025 12:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Poonam Pandit Engagement News:  किसान आंदोलन से सुर्खियों में आईं पूनम पंडित अब सपा नेता दीपक गिरी से सगाई कर मेरठ की बहू बनने जा रही हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Poonam Pandit News: किसान आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज बनकर राष्ट्रीय पहचान हासिल करने वाली पूनम पंडित अब नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के युवा नेता दीपक गिरी से सगाई कर ली है। दीपक गिरी मेरठ के रहने वाले हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा की सगाई की तस्वीरें
पूनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इनमें वे पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जबकि दीपक गिरी भी हल्के क्रीम कलर के कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर खुशियों की झलक साफ नजर आ रही है।

दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला
सगाई समारोह में शामिल हुए करीबी दोस्त व रिश्तेदार
सगाई समारोह में दोनों के परिवारों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दीपक गिरी को फैंस दे रहे बधाईयां - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन से चर्चा में आईं थी पूनम
पूनम पंडित ने 2020-21 के किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ धरना देकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वे राजनीति में भी सक्रिय रहीं और कई सामाजिक अभियानों में हिस्सा लिया।

दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला
जीवन की नई पारी की शरुआत, बनेंगी मेरठ की बहू
अब उनकी यह नई शुरुआत मेरठ से जुड़ रही है। सगाई के साथ ही पूनम मेरठ की बहू बनने जा रही हैं, जिससे शहर में भी उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला
इंस्टा पर पोस्ट की तस्वीरें, लिखा भावुक पोस्ट
पूनम ने जहां अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा-इस दिन का सभी को इंतजार था। सभी मेरे इंस्टाग्राम पर और फेसबुक पर पूछते थे कि आप कब शादी कर रहे हो। तो इंतजार खत्म और हम जल्दी शादी कर रहे हैं। हमारी कल एंगेजमेंट थी। काफी देर तक फ्री हुए। इसलिए फोटो आज आपके साथ साझा कर रही हूं। इनसे मिलिए ये हैं दीपक जी मेरे जीवनसाथी। हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। दुनिया ने इनको न जाने क्या क्या कहा फिर भी सभी की बात दरकिनार करते हुए हमेशा मुझे सपोर्ट किया। महादेव का शुक्रिया कि मुझे दीपक जी जैसे जीवनसाथी मिले।

वहीं दीपक गिरी को भी उनके सोशल मीडिया पर समर्थक और प्रशंसक बधाईयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें