आईएमएलसी में एल्युमीनियम कैन बनाएगी कंपनी
बॉल इंडिया पेय पदार्थों के लिए एल्युमीनियम कैन बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। यह वैश्विक स्तर पर बॉल कॉरपोरेशन का हिस्सा है। बिजौली स्थित आईएमएलसी में कंपनी अपना प्लांट स्थापित कर रही है। कंपनी की ओर से विकास कार्य शुरू किए जाने की जानकारी है। प्लांट शुरू होने के बाद यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
भूमि पूजन कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान व महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
11 जिलों में विकसित होगा औद्योगिक गलियारा
उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 11 जिलों में औद्योगिक गलियारा विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मेरठ जिले में पहले चरण में 506 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। इसके लिए खरखौदा और बिजौली क्षेत्र के किसानों से जमीन ली जा रही है।
अब तक 212 हेक्टेयर जमीन प्रशासन के कब्जे में
औद्योगिक गलियारे के लिए प्रशासन अब तक खरखौदा-बिजौली क्षेत्र के किसानों से करीब 212 हेक्टेयर भूमि ही अपने कब्जे में ले पाया है। इसी जमीन पर औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की तैयारी है। बॉल इंडिया का प्लांट इस औद्योगिक क्लस्टर की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है।