चार जिलों का AQI 200 के पार
बुधवार सुबह मेरठ का AQI 255 दर्ज किया गया। आसपास के जिलों में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। बागपत का AQI 220, गाजियाबाद का 244 और मुजफ्फरनगर का 223 दर्ज किया गया। इन चारों जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार रहा।
हवा की रफ्तार और मौसम पर निर्भर करेगी राहत
विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम रहने पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। ठंड बढ़ने के साथ सुबह और शाम के समय वातावरण में नमी तथा धुंध की स्थिति प्रदूषक तत्वों को जमीन के नजदीक रोकने में मदद करती है। ऐसे में आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
रात के तापमान में उतार-चढ़ाव, ठंड का असर बढ़ा
रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर भी बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। मौसम में बदलाव के साथ फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है।