किसान नेता विजय पाल की स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के रोड जाम करने की सूचना पर अधिकारियों में हडकंप मच गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट सिविल लाइन, चन्द्रेश कुमार सिंह, सीओ ब्रहमपुरी व इंस्पेक्टर परतापुर मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की।
किसान नेता संजय दोरालिया ने बताया कि किसान नेता विजय पाल चार दिन से अनशन पर बैठे हैं जिनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उनके उपचार के लिए डॉक्टर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस बार यदि हमारे साथ कोई भी धोखा हुआ तो हम किसी की बात नही मानेंगे, चाहे हमे जेल जाना पड़े।