फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा : राकेश टिकैत

विज्ञापन
हस्तिनापुर में किसानों की समस्या सुनते राकेश टिकैत स्रोत संवाद
विज्ञापन
- हस्तिनापुर में कार्यकर्ताओं और किसानों से किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने नगर अध्यक्ष अंकित जावला के आवास पर कार्यकर्ताओं और किसानों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

किसानों ने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या खादर क्षेत्र में आने वाली बाढ़ और मवाना-चांदपुर गंगा पुल के संपर्क मार्ग की है। प्रतिवर्ष बाढ़ आने पर किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं, जिससे किसान आर्थिक रूप से उबर नहीं पा रहे हैं। साथ ही बाढ़ के पानी की निकासी न होने के कारण गंगा पुल का संपर्क मार्ग भी हर साल क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

किसानों ने टिकौला शुगर मिल से निकलने वाले जहरीले पानी की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि यह पानी सोती नदी के माध्यम से गंगा में मिलता है और रास्ते में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाता है। इस पर रोक लगाने की मांग भी किसानों ने की।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत करने और एकजुट रहने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता नरेश चौधरी ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, अक्षेंद्र, हर्ष चहल, मोहित पोसवाल, राकेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें