फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने कराया टोल फ्री, भाकियू बटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दिया टोल प्लाजा पर धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों ने शनिवार को तीन घंटे तक सिवाया टोल को फ्री कराया। हालांकि इस दौरान भाकियू दो फाड़ नजर आई। दोनों गुटों ने एक ही जगह पर अलग- अलग ज्ञापन दिया।
पूर्व घोंषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के साथ दूसरे संगठनों ने पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन दिया। जिसके बाद भाकियू ने अपना धरना समाप्त किया। वहीं, किसानों की लड़ाई लड़ रही भाकियू दो फाड़ दिखाई दी। जिसमें एक गुट में रविंद्र दौराला पूर्व जिलाध्यक्ष व दूसरे गुट में संजय दौरालिया शामिल रहे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर दोनों गुटों के पदाधिकारी अलग-अलग धरने पर रहे। इस दौरान विनोद जिटौली, विजयपाल घोपला, पवन प्रधान, नरेश चौधरी, मनोज, तेजपाल सिंह, ललित, जितेंद्र, प्रवीन, मदन, उपेंद्र प्रधान, दिनेश प्रधान, देवेंद्र शर्मा, कुलदीप त्यागी, बबलू, अनिल, विनोद जंगेठी, मिंटू अहलावत आदि मौजूद रहे। वहीं, टोल प्लाजा के अधिकारियों ने बताया कि 12 लेन फ्री होने से टोल कंपनी को करीब छह लाख का नुकसान हुआ।
सपा, कांग्रेस, प्रसपा नेता रहे नजरबंद
मेरठ। किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने के अंदेशे के चलते शनिवार को पुलिस ने सपा, कांग्रेस, आप और प्रसपा नेताओं को दिन भर नजरबंद रखा। पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान और पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी को घर पर ही नजरबंद कर दिया। शास्त्रीनगर और लिसाड़ी गेट में इनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, प्रसपा प्रदेश प्रवक्ता शैंकी वर्मा, प्रदेश महासचिव जीतू नागपाल, प्रदेश सचिव दीपक सिरोही और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को थाने में नजरबंद किया गया। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अंकुश चौधरी व जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी को घर पर नजरबंद किया गया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी और जिलाध्यक्ष अवनीश काजला को भी घर पर नजरबंद रखा। उधर, सपा नेता पवन गुर्जर और राजकुमार देदवा ने किसानों के बीच पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। ब्यूरो
--
सपा की जारी रही किसान यात्रा
मेरठ। सपा की किसान यात्रा शनिवार को भी जारी रही। किठौर विधानसभा के गांव छिलौरा, औरंगाबाद, भदपुर, रजपुरा से होती हुई उल्देपुर, अम्हैड़ा, मामेपुर तथा कैंट विधानसभा के अब्दुल्लापुर गंगानगर में खत्म हुई। जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह ने किसानों से 14 दिसंबर के धरने में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान विपिन मनोठिया, संजीव यादव, ठाकुर भोज प्रताप, शेरा जाट, शेरखान, उमेश चौहान, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

--
सपा कल करेगी प्रदर्शन
मेरठ। किसानों के समर्थन में सपाई सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सपा नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों की मांग माने और कृषि कानून वापस ले। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें