फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी के आरोप में किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सरधना। भाकियू क्रांतिकारी संगठन ने उर्जा निगम के ​खिलाफ तहसीलदार को ज्ञापन दिया। संगठन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष राजीव राणा ने बताया कि फौजी एवन कॉलोनी निवासी इस्तकार ने अपनी पत्नी गुलशाना के नाम से दो किलोवाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनसे कनेक्शन देने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। उन्होंने रिश्वत देने से इन्कार किया तो विभाग द्वारा उनके नाम पर भारी भरकम इस्टीमेट जारी कर दिया गया। संगठन ने इसे शोषण और भ्रष्टाचार की चरम सीमा बताया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के निलंबन की मांग की।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित को शीघ्र विद्युत कनेक्शन नहीं मिला और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सोमवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर भूमेश कुमार सोम, यज्ञ दत्त शर्मा, राजा ठाकुर, असलम राजपूत, प्रशांत तोमर, बादल सोम, जावेद अली, सुमित त्यागी, संगीत सिंह सोम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें